प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में आज उप-प्रधान के चुनाव हो रहे हैं। अब तक 76 पंचायत समितियों में निर्विरोध उप-प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
भीलवाड़ा के खजूरी में एसपी सागर राणा और भाजपा विधायक गोपी मीणा में नोक-झोंक हो गई। एसपी शुक्रवार को हुए विवाद और प्रत्याशियों की बस में तोड़-फोड़ की जांच के लिए खजूरी पहुंचे थे।
















