रिजिजू बोले- महत्वपूर्ण बिल लाएंगे, विपक्षी सांसद बहस में हिस्सा लें; कांग्रेस की बैठक शाम को
नई दिल्ली संसद सत्र से पहले केंद्र सरकार और विपक्ष ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवातीर्थ में करीब एक घंटे की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 30 नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण बिल लाएंगे। विपक्ष बहस में हिस्सा ले। चर्चा है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है।
कांग्रेस का कहना है कि सरकार इन बिलों को पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है। कांग्रेस ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। शाम 4:30 बजे दिल्ली में संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी। शनिवार को INDIA ब्लॉक के नेता मीटिंग करेंगे।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मैं पहले ही इस तरह की टिप्पणियां न करने की अपील कर चुका हूं। संसद के अलग-अलग सत्र होते हैं—मानसून, शीतकालीन और बजट सत्र। जरूरत पड़ने पर विशेष सत्र भी बुलाए जाते हैं। संसद के भीतर सदस्यों को अपनी बात खुलकर रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
















