सोना आज 2675 रुपए महंगा, 1.25 लाख पहुंचा:चांदी ₹5928 बढ़कर 1.53 लाख पहुंची; दो दिन में 10 हजार महंगी
नई दिल्ली सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,675 रुपए चढ़कर 1.25 लाख के पार पहुंच गया। गुरुवार को यह 1.23 लाख रुपए पर था।
एक किलो चांदी शुक्रवार को ही 5,928 रुपए चढ़कर 1.53 लाख पर पहुंच गई है। यह गुरुवार को 1.47 लाख रुपए पर थी। दो दिन में सोना 4,278 और चांदी 10,330 रुपए महंगी हुई है।

सोना-चांदी में तेजी के तीन मुख्य कारण
निचले भाव पर खरीदारी: 25 नवंबर को सोना गिरकर 1.21 लाख और चांदी 1.43 लाख पर आ गई थी, इसलिए निवेशक सस्ते भाव का फायदा उठाकर खरीदारी कर रहे हैं।
शादी के सीजन में मांग: देश में शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, जिससे ज्वेलरी और चांदी की डिमांड है।
डॉलर और ग्लोबल संकेत: अमेरिकी डॉलर की चाल और ग्लोबल मार्केट के बदलते संकेतों से विदेशों में भी दाम संभले हैं, जिसका असर भारत में दिखा है।
















