पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के 23 वार्डों के प्रत्याशियों के पार्टी सिंबल किए सुपुर्द
निम्बाहेड़ा। पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनावी प्रक्रिया के तहत अधिकृत प्रत्याशियों के पार्टी सिंबल रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विकास पंचोली को सौंपे गए। भाजपा की ओर से पंचायत समिति के सभी 23 वार्डों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न सुपुर्द किए गए। इस दौरान पूर्व विधायक एवं पंचायत समिति चुनाव संयोजक अशोक नवलखा, पूर्व प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऊंकार लाल धाकड़, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बुनकर, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बालाल मीणा, नगर मंत्री आशीष बोड़ाना, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, एडवोकेट अनंत चपलोत एवं रामप्रसाद धाकड़ सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









