आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के होंगे नए मुख्यमंत्री

साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की थी। साय को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की भी पसन्द बताए जाते है। पार्टी ने उन्हें 2006 और 2020 में दो बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा था। वर्तमान में साय भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

Dec 10, 2023 - 18:06
 0  10
आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के होंगे नए मुख्यमंत्री

 आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के होंगे नए मुख्यमंत्री
 रायपुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की आज यहां हुई बैठक में नेता चुन लिए गए। साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

साय को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की पार्टी पर्येवेक्षकों केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सर्वानंद सोनोवाल,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया एवं सह प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

राज्य में विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटो पर जीत कर पांच वर्ष बाद सत्ता में वापसी की है।नवम्बर 2000 में मध्यप्रदेश को विभाजित कर आस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ में साय भाजपा के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। साय जशपुर जिले की कुनकुरी सीट से विधायक है। वह 2014 में मोदी सरकार में राज्यमंत्री भी रहे है।

राज्य गठन के बाद पहली बार 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आई थी। इसके बाद लगातार 2008 एवं 2013 में भी भाजपा ने चुनाव जीता और डा.रमन सिंह लगातार तीनों बार मुख्यमंत्री रहे थे।


तीन बार सांसद रहे साय 2014 में मोदी सरकार में राज्य मंत्री रहे है। वह 1990 से अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए तपकरा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। साय का जन्म 21 फरवरी 1964 में जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है।

साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की थी। साय को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की भी पसन्द बताए जाते है। पार्टी ने उन्हें 2006 और 2020 में दो बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा था। वर्तमान में साय भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

मोदी   गारंटी को शत प्रतिशत पूरा करने का करेंगे प्रयास

छत्तीसगढ़   आदिवासी नेता विष्णुदेव साय ने कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटी को शत प्रतिशत पूरा करने का वह प्रयास करेंगे।

साय ने भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पहली बार पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्य के प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया एवं नितिन नबीन के प्रति एक छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताने के लिए आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पूरी इमानदारी से सभी को विश्वास में लेकर वह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद पहला काम गरीबों को 18 लाख आवास की मंजूरी देना होंगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.