विधायक चन्द्रभान पर कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने का दबाव बनाया
#bjpindia Workers put pressure on MLA Chandrabhan to contest assembly elections

चित्तौडगढ चित्तौड़गढ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं देने पर भाजपा विधानसभा के मण्डल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों शक्ति केन्द्र संयोजकों, शक्ति केन्द्र प्रभारियों, नगर परिषद पार्षद , जिला परिषद सदस्यो, बुथ अध्यक्षो, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक ईस्तीफें दिये जा चुके है। शनिवार देर शाम तक करीब 400 कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ईस्तीफे भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के नाम भिंजवाये जा चुके है। शनिवार देर शाम तक विधानसभा के चार मण्डलों के महामंत्रीयों सहित करीब चार सौ मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारीयो, पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजको, बुथ अध्यक्षो व कार्यकर्ताओं ने ईस्तीफे भेजकर विधायक आक्या को टिकट नहीं देने पर भारी आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान हजारों संख्या की तदाद में कार्यकर्ता विधायक कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां उनकी आंखांे से आंसु छलक उठे तथा चन्द्रभान सिंह आक्या को पुनः विधायक प्रत्याशी बनाने की मांग की। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से यह मांग की कि केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व पुनः विचारकर टिकट दिया जाये अन्यथा विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या पर कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।
What's Your Reaction?






