अयोध्या में बन रहा संसार का सबसे बड़ा व ऐतिहासिक मंदिर 

चित्तौड़गढ़  अयोध्या में भगवान राम गत 500 वर्षो से टेंट में विराजमान थे। अनेको आंदोलन हुए, वर्षो से कोर्ट में चल रहा था, लेकिन राम मंदिर मुद्दे का कोई सर्व मान्य हल नही निकल पा रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्हे देश की जनता ईश्वर का अवतार मानती है,

Oct 9, 2023 - 21:20
 0  29
अयोध्या में बन रहा संसार का सबसे बड़ा व ऐतिहासिक मंदिर 

ग्राम पंचायत ऐराल में चार करोड़ की राशि के कार्यो के हुए लोकार्पण
चित्तौड़गढ़  अयोध्या में भगवान राम गत 500 वर्षो से टेंट में विराजमान थे। अनेको आंदोलन हुए, वर्षो से कोर्ट में चल रहा था, लेकिन राम मंदिर मुद्दे का कोई सर्व मान्य हल नही निकल पा रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्हे देश की जनता ईश्वर का अवतार मानती है, उनके द्वारा सर्व मान्य हल निकालते हुए अयोध्या में भव्य ऐतिहासिक मंदिर जो संसार का सबसे बड़ा मंदिर होगा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम चरण मे है तथा तीन माह पश्चात भव्य समारोह में भगवान रामलला मंदिर में विराजमान होगें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 10 वर्षो के कार्यकाल में अनेको जनकल्याणकारी निर्णय लिये है। उनके नेतृत्व में देश विश्व की पांचवी ब़ड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश में खेलो को बढ़ावा  देने के निर्णय व उपलब्ध कराई सुविधा का असर दिखने लगा है, चीन में चल रहे ऐशीयाई खेलो में पहली बार हमारे खिलाड़ियो ने 100 से अधिक पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की ग्राम पंचायत ऐराल में रविवार सांय विधायक मद व अन्य मदो से निर्मित चार करोड़ के विकास कार्यो के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहां कि  विधानसभा क्षैत्र के समस्त ग्रामों मेेे सर्वाधिक विकास कार्य भाजपा शासनकाल में हुए है, कुछ दिवस पश्चात होने वाले विधानसभा चुनावो में जिले की पांचो विधानसभा सीटो पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी प्राप्त करेेगें तथा राजस्थान में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। विधायक आक्या को सुनने के लिये समूची ग्राम पंचायत क्षैत्र के लोग बढ़ी तादाद में उमड़े।
मण्डल अध्यक्ष भंवरसिह खरड़ी बावड़ी ने बताया कि लोकार्पण के क्रम में ग्राम पंचायत ऐराल क्षैत्र के ग्राम ऐराल, बीडघास, चित्तौड़ीखेड़ा, चित्तौड़ी, खरड़ी बावड़ी, राजपुरिया व खेरी में डीएमएफटी मद से 15 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य, 42 लाख की लागत से विभिन्न विद्यालयो में विकास कार्य, 69 लाख की लागत से पेयजल हेतु एक लाख लीटर क्षमता की टंकी मय पाईप लाईन एवं एनिकट निर्माण व गौरवपथ में 50 लाख की लागत से गांवो में सड़क निर्माण कार्य कराए गए। इसी प्रकार अन्य मदो में 42 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य, 20 लाख की लागत से 5 खुला बरामदा निर्माण व 8 लाख की लागत से जल व्यवस्था के कार्य व अन्य विकास कार्यो सहित कुल चार करोड़ की राशि के कार्यो के लोकार्पण किये गये। लोकार्पण कार्यो की अध्यक्षता सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मणसिंह खोर तथा विशिष्ट अतिथि बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिह खरड़ी बावड़ी, प्रधान देवेन्द्र कंवर, मार्केंटिंग चेयरमेन प्रवीणसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल धाकड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरिसिंह जाट, सहकारी समिति अध्यक्ष शिव शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मंजु देवी, शक्ति केंद्र संयोजक भंवरसिंह चित्तौड़ी, किशनलाल कुमावत, मोहन धाकड़, प्रभुलाल कुमावत, ग्राम अध्यक्ष मोखमसिंह, मण्डल मंत्री रूपसिंह झाला व सांवतसिंह थे।
इस अवसर पर बुथ अध्यक्ष सत्यनारायण बलाई, रामसिंह चित्तौड़ी, कल्याणदास, नारायणलाल कुमावत, रतनलाल धाकड़, हरिसिंह, नंदलाल जाट, गोपाल जाट, धर्मेन्द्र बलाई, प्रकाश लौहार, कमलेश भील, कंवरलाल भील, प्रकाश पुरी, हरलाल बैरवा, रामेश्वर बैरवा, राजकुमार शर्मा, बलवंतसिंह, किशनलाल कुमावत, कन्हैयादास, भंवरलाल चारण, घीसूलाल चारण, सत्तु चारण, शम्भु सुथार, गणेश भील, पवन सेन, नटवरसिंह, दयाराम रावल, शम्भु रावल, कमलेश धाकड़, ईश्वरंिसह, किशनसिंह चित्तौड़ी खेड़ा, गोरधनलाल कुमावत, गोपाल कुमावत, सोहन कुमावत, नारायण जाट, विजयसिंह, घीसूलाल गारी, कमल गारी, भोलीराम गारी, रतन गारी, ख्यालीलाल गारी, मोहनलाल गारी, नंदलाल गारी, प्रभुलाल गारी, रामलाल गारी, लालचंद गारी, लालाराम गारी, उदयराम गारी, अर्जुन गारी, चेनसिंह, राजेन्द्रसिंह, सोहन धाकड़, मदन धाकड़, मुकेश धाकड़, लक्ष्मीनारायण धाकड़, महेन्द्रसिंह, लोकेश वैष्णव, शोकिन गारी, रामचंद्र कुमावत, गोरीलाल कुमावत, चेतन कुमावत, नटवरसिंह, नरेन्द्रसिंह सुरजपोल व किशोरसिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डपंच, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.