महामंडलेश्वर महर्षि उत्तम स्वामी के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 16 से
निम्बाहेड़ा। क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ एवं धार्मिक आस्था के केन्द्र श्री अम्बामाता मंदिर प्रांगण में आगामी माह 16 फरवरी से राजराजेश्वरी पदमावती शक्तिपीठ बांसवाड़ा के संस्थापक एवं ध्यानयोगी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।

कथा स्थल श्री अम्बामाता मन्दिर प्रांगण का विधायक कृपलानी ने किया निरीक्षण
निम्बाहेड़ा। क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ एवं धार्मिक आस्था के केन्द्र श्री अम्बामाता मंदिर प्रांगण में आगामी माह 16 फरवरी से राजराजेश्वरी पदमावती शक्तिपीठ बांसवाड़ा के संस्थापक एवं ध्यानयोगी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।
इस आयोजन की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कथा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री अम्बामाता सेवा समिति अध्यक्ष चैनसिंह चौहान ने विधायक कृपलानी को तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, महामंत्री देवकरण समदानी सहित श्री अम्बामाता सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






