रुक्मणी मंगल कथा में बताई भगवान वासुदेव की महिमा
रुक्मणी मंगल कथा में बताई भगवान वासुदेव की महिमा

रूकमणी मंगल कथा में बताई भगवान वासुदेव की महिमा
चित्तौड़गढ़ उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया के सर्वोदय साधना मंदिर परिसर में दो दिवसीय रुकमणी मंगल कथा जारी है। प्रथम दिवस पर कथा व्यास दीदी श्री जी ऋतु वशिष्ठ, दिल्ली ने बताया कि कैसे धरती पर पाप बढ़ने पर भगवान नारायण ने द्वापर में कृष्ण के रुप में जन्म लिया। सह संयोजक आस्था मित्र मंडल के अशोक भंडारी ने बताया कि कथा में श्री जी ने बताया कि वासुदेव जी ने रातोरात भगवान कृष्ण को गोकुल में नंद बाबा के यहां पहुंचाया। कथा में भगवान के जन्म पर रुकमणी महिला मंडल, आस्था मित्र मंडल एवं उपस्थित भक्तों ने धूमधाम से नंदोत्सव मनाया। श्रीजी ने भगवान द्वारा कैसे पूतना रूपी अविध्या का संघार किए जाने की जानकारी दी। कृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमय भजनों के द्वारा वर्णन किया।
What's Your Reaction?






