राजवी पन्द्रह साल तक कहा थे:आक्या
Rajvi had said for fifteen years: Aakya

चित्तौड़गढ़ । विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ से विधायक प्रत्याशी चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने चुनावी दोरे के तहत शनिवार को विधानसभा क्षैत्र के विभिन्न गांवो में जन सम्पर्क किया।
विधायक आक्या शनिवार को अपने जन सम्पर्क अभियान के दौरान ग्राम केलझर, बोबला, बांडा, सूरतसिंह जी का खेड़ा, मेेवासा, फुसरिया, केवडिया, धरोल, भूंगडिया, बावडी खेड़ा, राजपुरिया, चमारों का झुपड़ा, देवडूंगरी, जवासिया, गोरसिया, मधुपुरिया, धागलियों का खेडा, बिजयपुर, सियालिया रेगरों का, सियालिया धाकडों का, सियालिया, मेघपुरा, सुवावा, जयसिंहपुरा, पालका, सोक्या, दहीखेडा, दुवावा व सोनगर में जनसंपर्क किया।
जनसम्पर्क के दौरान विधायक के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीण विधायक आक्या के समर्थन में नारे लगाते रहे। लोगो ने आक्या को उनकी जीत का आश्वासन दिया। विधायक आक्या भी उनको मिल रहे स्नेह व आशीर्वाद से बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने लोगो को आश्वस्त किया की वे हमेशा उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से 25 नवम्बर को अपने चुनाव चिह्न प्रेशर कुकर पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।
अनेक स्थानो पर विधायक आक्या को फलो से तोला गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी पर कटाक्ष करते हुए कहा की आज के युवा वर्ग ने कभी उनकी शक्ल तक नही देखी। जयपुर में उनके विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोग उन्हें नही जानते है। 15 वर्षों में उन्होंने चित्तौड़गढ़ की जनता की सुध तक नही ली। अब जयपुर से टिकट कटा तो चित्तौड़गढ़ याद आया। कांग्रेस को क्षेत्र की जनता लगातार दो चुनावों के साथ जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों में भी पटखनी दे चुकी है।प्रत्याशी को तो यहाँ की जनता लगातार दो चुनाव में हरा चुकी है।
विधायक आक्या ने अपने 10 वर्षो के दौरान कराये गये विकास व अन्य कार्यो की उपलब्धियां बताते हुए आगामी 25 नवम्बर को उनके पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया गया। उन्होने कहां की इस बार का चुनाव विधानसभा क्षैत्र की जनता लड़ रही है। ग्रामीणो द्वारा हर्ष ध्वनी के साथ विधायक आक्या को जीत का आर्शीवाद दिया गया।
जन सम्पर्कं अभियान के दौरान भूमि विकास बैंक के चेयरमेन व पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीबावडी, पूर्व महामंत्री रामेश्वरलाल धाकड़, जिला परिषद सदस्य भंवर सालवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दिनेश धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि कालु सिंह, जगदीश धाकड़, गोपाल मून्दडा, भेरू भील, किशन भील, अम्बालाल ओड, आशाराम, शांतिलाल धाकड़, बद्री मीणा, नरेन्द्र सिंह, युवराज सिंह, लोकेन्द्र सिंह सहित बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






