जनहित और विकास के कामों के लिए चाहिए नीति और नीयत, भाजपा के पास नीति भी है और नीयत भी - जोशी

चित्तौडगढ़,   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने आज मावली विधानसभा में मंडल कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बागोलिया बांध को भरने के लिए 190 रुपए स्वीकृत करवाने के लिए सीपी जोशी का स्वागत कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सीपी जोशी का आभार जताया।

Mar 22, 2024 - 20:34
 0  39
जनहित और विकास के कामों के लिए चाहिए नीति और नीयत, भाजपा के पास नीति भी है और नीयत भी - जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मावली विधानसभा में मंडल कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया 

बागोलिया बांध को भरने के लिए 190 करोड़ रूपये स्वीकृत करवाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का आभार जताया। 

चित्तौडगढ़,   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने आज मावली विधानसभा में मंडल कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बागोलिया बांध को भरने के लिए 190 रुपए स्वीकृत करवाने के लिए सीपी जोशी का स्वागत कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सीपी जोशी का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, फिर एक बार, मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार के नारे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता को पूरा भरोसा है। फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को  घर तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है और अपने बूथ पर रिकॉर्ड मतों से भाजपा को जीत दिलानी है। पिछले दो लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिन बूथों पर हमने सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की उसे आधार बनाकर वहां 370 प्लस करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित और विकास के काम करने के लिए नीति और नीयत दोनो होने चाहिए। कांग्रेस के पास ना नीति है और ना नीयत। भाजपा की मोदी सरकार में चित्तौडगढ़ लोकसभा को विकास के पंख लगे। भाजपा की मोदी सरकार ने असंभव को भी संभव किया, जो सोचा नहीं था उससे ज्यादा करके दिखाया। लोकसभा क्षेत्र नवीन रेलवे लाईन, रेलवे स्टेशनों का विकास कंटेनर डिपो, वन्दे भारत, डेमू, मेमू जैसी ट्रेने, चित्तौडगढ में किशनगढ़ से अहमदाबाद सिक्सलेन रोड़, केन्द्रीय सड़क निधि से 13 सड़कों की स्वीकृति, मंगलबाड़ बाईपास, प्रतापगढ़ बाईपास, रिंग रोड़, हवाई क्षेत्र में उड़ानों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई, नये टर्मिनल और एयरोब्रिज का कार्य प्रगतिरत, कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना, किसनों को अफीम के लाईसेंस मिले, केन्द्रीय विद्यालय का नवीन भवन बना, प्रतापगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, छोटी सादड़ी में नवोदय विद्यालय की स्थापना, पीएमश्री स्कूल, रमसा, समसा, सर्व शिक्षा अभियान में आधारभूत सुविधाओ का सृजन, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, सुपर स्पेशलिटि हॉस्पिटल बिल्डिंग, राजकीय चिकित्सालयों में आधारभूत सुविधाओं का सृजन, प्रतापगढ़ जिले में दो एकलव्य मॉडल आवासिय विद्यालयों का निर्माण, सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के पचास साल और मोदी सरकार के दस सालों की तुलना करेंगे तो पचास सालों पर दस साल भारी होंगे। कांग्रेस ने जनता को सिर्फ वादे और नारे ही दिए, काम कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को परिवार मानकर गरीब कल्याण से लेकर किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उत्थान के लिए काम किया।दौरान राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,  जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, मावली प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, सांसद प्रवक्ता अनिल सिसोदिया, दिनेश कावड़िया, रोशन सुथार, रणजीत सिंह भाटी सहित क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.