ठाकुरजी के साथ फूलो और गुलाल से जमकर होली खेली

चितौड़गढ़ नारी शक्ति संगठन चितौड़गढ़ द्वारा रत्नेश्वर महादेव मंदिर, गांधीनगर में भव्य एवम दिव्य फागोत्सव अलौकिक रूप से मनाया गया। भावना न्याती ने बताया कि सभी महिलाओ ने ठाकुरजी के साथ फूलो और गुलाल से जमकर होली खेली। राधिका पटवा ने बताया कि राधा,कृष्ण, गोपियों का रूप धरकर  भव्या न्याती, अपूर्वा पटवा, प्राची जागेटिया, भाविका न्याती और इशानवी साहू ने पचरंग फगनियो रंगवा दे, रंग मत डालो रे सांवरिया, कन्हैया जमना म डर लाग, होली आई होली आई जैसे भजनों पर मनभावन नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।

Mar 20, 2024 - 11:06
 0  8
ठाकुरजी के साथ फूलो और गुलाल से जमकर होली खेली

चितौड़गढ़ नारी शक्ति संगठन चितौड़गढ़ द्वारा रत्नेश्वर महादेव मंदिर, गांधीनगर में भव्य एवम दिव्य फागोत्सव अलौकिक रूप से मनाया गया। भावना न्याती ने बताया कि सभी महिलाओ ने ठाकुरजी के साथ फूलो और गुलाल से जमकर होली खेली। राधिका पटवा ने बताया कि राधा,कृष्ण, गोपियों का रूप धरकर  भव्या न्याती, अपूर्वा पटवा, प्राची जागेटिया, भाविका न्याती और इशानवी साहू ने पचरंग फगनियो रंगवा दे, रंग मत डालो रे सांवरिया, कन्हैया जमना म डर लाग, होली आई होली आई जैसे भजनों पर मनभावन नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। पूजा शर्मा और रतन प्रजापत ने बताया कि भजन गायक उमा शर्मा और सुमन ने मधुर आवाज में भजन गाकर सभी भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया। सभी महिलाओ ने भजनों पर जमकर नृत्य किया, मेरो गुम गयो बाजू बंध रसिया होली में, आज बृज में होली  रे  रसिया जैसे भजनों पर कोई भी थिरकने से अपने आप को रोक नहीं पाया। बच्चो और महिलाओं ने राधा कृष्ण का रूप धरा। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे  होली के गीत गाकर होली खेल कर फागोत्सव का आनंद लिया।
 कमला कालानी, रतन प्रजापत, ग्यारसी बोरीवाल, ज्योति बिलोची, सरिता सोमानी, मंजू पोरवाल, दुर्गा सालवी, रीना पटवा, सीमा सोमानी, पारस कंवर, इंदिरा चावला, सुनीता बिलोची, रेखा वैष्णव, गायत्री सोनी, नूतन शर्मा, आरती तेली, रेनू सोनी, कमला शर्मा, लीला तेली, सुशीला लाड, कल्याणी शर्मा, कृष्णा समदानी, सुधा बसेर, शारदा शर्मा, सहित करीब तीन सौ से अधिक महिलाएं मौजूद थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.