पंकज उपाध्याय बने राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश सचिव

Pankaj Upadhyay became the state secretary of Rajiv Gandhi Panchayati Raj

Jan 24, 2024 - 22:52
 0  6
पंकज उपाध्याय बने राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश सचिव

चित्तोडगढ़ राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन -राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेठी- राज  प्रदेश अध्यक्ष सी बी यादव ने संगठानात्मक विस्तार किया है इसमे चित्तोडगढ़ के पंकज उपाध्याय को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी  है. उपाध्याय की नियुक्ति से कार्यकर्ताओ में ख़ुशी व हर्ष का माहौल है जानकारी में सामने आया है कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सी बी यादव ने संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्षा सुश्री मीनाक्षी नटराजन ए आई सी सी, राज प्रदेश कांग्रेस कमेठी प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डाटोसरा, राजीव गांधी पंचायती राज प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विकास बुढ़ानिया, उदयपुर संभाग प्रभारी श्री आजाद पालीवाल की सहमती से प्रदेश संगठन का विस्तार किया है . इसमे एक प्रदेश महासचिव सहित सात प्रदेश सचिव नियुक्त किये है. जिसमे चित्तोडगढ़ के पंकज उपाध्याय को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है
गौरतलब है  की पेशे से निवेश सलाहकार उपाध्याय इससे पहले भी कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके है. वर्तमान में उपाध्याय कांग्रेस के रिसर्च विभाग के जिला संयोजक है और प्रदेश में विभिन्न सामाजिक सेवा संस्थाओ में सक्रीय है उपाध्याय ने बताया की भारत को लोकतंत्र जैसा रामराज्य देने वाली कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी ने   स्थानीय स्वशासन के लिए 1989 में लोकसभा में 64वां संविधान संशोधन विधेयक पेश  कर पंचायतीराज को मजबूत बनाया और गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.