उत्साह और उमंग के साथ नव चेतना 2024 का आयोजन
चितौड़गढ़ जिला माहेश्वरी महिला संगठन चितौड़गढ़ द्वारा प्रदेश के आव्हान पर दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के चतुर्थ सत्र की द्वितीय कार्य समिति एवम् प्रथम कार्यकारिणी की बैठक भव्य कार्यक्रम नव चेतना 2024 बड़े उत्साह और उमंग के साथ चितौड़गढ़ की स्थानीय वाटिका में आयोजन व आतिथ्य किया गया।

चितौड़गढ़ जिला माहेश्वरी महिला संगठन चितौड़गढ़ द्वारा प्रदेश के आव्हान पर दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के चतुर्थ सत्र की द्वितीय कार्य समिति एवम् प्रथम कार्यकारिणी की बैठक भव्य कार्यक्रम नव चेतना 2024 बड़े उत्साह और उमंग के साथ चितौड़गढ़ की स्थानीय वाटिका में आयोजन व आतिथ्य किया गया।
जिला अध्यक्ष कृष्णा समदानी ने बताया कि रीति रिवाज एवं परंपराएं व्यक्तिगत आस्था का विषय है और हमारे अग्रज हमें इन परंपराओं का निर्वहन कैसे करते हैं सीखाते रहे हैं परंतु आज की युवा पीढ़ी इस आस्था को अंधविश्वास का नाम देती है जिसका खंडन करने के लिए परंपरा के साथ जुड़े तार्किक वैज्ञानिक आधार से हमारी सनातन संस्कृति से संबंधित बहुत ही सुंदर कार्यक्रम किया गया।
जिला सचिव रितु सोडाणी ने बताया कि भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और चितौड़गढ़ जिले की बहनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। निंबाहेड़ा की बहनों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी ने संबोधित करते हुए समाज के ट्रस्ट द्वारा बच्चो की शिक्षा, महिला उद्यमी के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा ने कहा कि यदि व्यक्ति अच्छे कर्म करते हुए पहली सीढ़ी पर कदम रखता है तो उसे एक दिन मंजिल अवश्य मिलती है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति प्रभारी निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल ने कहा कि देश और समाज सेवा से पहले माता पिता और बुजुर्गो की सेवा जरूरी है साथ ही सक्रांति के पर नेत्रदान संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
कोषाध्यक्ष सीमा काबरा ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ और अंत रामलला की जयघोष के साथ हुआ। दिल्ली के सीए डॉ श्रीराम अटल द्वारा रचित भजन "राम आए है अयोध्या में" का वीडियो एलईडी स्क्रीन पर प्रसारण किया गया। जिसको सभी बहनों ने करतल ध्वनि के साथ गुनगुनाया।
संगठन मंत्री उमा न्याती ने बताया कि प्रदेश के तत्वाधान में प्रकाशित पश्चिमादर्शन पुस्तक का विमोचन किया गया जिसके संपादक सुधा चांडक संपादक सलाहकार जिला सह सचिव भावना न्याती, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकिता राठी, प्रदेश समिति संयोजिका सरोज गट्टानी का एवम मन विथीकाएं पुस्तक के रचियिता प्रदेश संयोजिका सुनीता जागेटिया का उपराना पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला उपाध्यक्ष डिंपल बिरला, रंजना झंवर, सहसचिव सुषमा सोमानी, और समिति सहसंयोजिका श्वेता सोमानी, नेहा न्याती ने सभी को तिलक लगाकर, मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने बताया कि प्रदेश के आगामी प्रोजेक्ट में गांव में छुपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान करना, जरूरतमंद बच्चों की शादी के लिए उपहार देना, महिला उद्यमी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सचिव सुशीला असावा ने प्रदेश की एक वर्षीय रिपोर्ट की पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी । संगठन मंत्री चंदा नामघर ने प्रदेश के सभी संगठित इकाइयों की जनकारी दी। संयुक्त सचिव ने लीला आग़ाल ने बताया कि चितौड़गढ़ जिला अध्यक्ष कृष्णा समदानी, सचिव रितु सोडाणी, भीलवाड़ा जिले के अध्यक्ष प्रीति लोहिया सचिव भारती बाहेती, उदयपुर जिला अध्यक्ष मंजू गांधी सचिव रेखा असावा ने अपने अपने जिले की एक वर्षीय रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रसारित की।
पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू तोषनीवाल, सहसचिव भावना न्याती,सरिता चेचानी, स्नेहलता भंडारी, रामजानकी सोमानी, नीलिमा झंवर, रतन काबरा, सुधा काबरा, दीपिका शारदा, आशु माहेश्वरी, भगवती समदानी, रेणु सोमानी, शिखा शारदा, सीमा भंडारी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अध्यक्ष कृष्णा समदानी और
संचालन व आभार जिला सचिव रितु सोडाणी ने किया। नगर अध्यक्ष जया तोषनीवाल और सचिव नीतू तोषनीवाल ने बताया कि सक्रांति, बसंत पंचमी त्योहार के गानों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। विभिन प्रकार की प्रश्नोत्तरी की गई और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।प्रदेश स्थाई प्रकल्प प्रमुख मोना डाड, प्रदेश समिति प्रभारी रीना डाड और मधु देवपुरा ने नाटयकला और वीडियो क्लिप के माध्यम से 16 संस्कारों की पठशाला दी जिनके सहयोग के लिए नेहा जागेटिया, शिवानी भराड़िया, आयुषी बजाज, प्रियंका इनानी और अदिति बजाज की भागीदारी रही।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा राठी और प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम भदादा, प्रदेश संयुक्त सचिव गीता काबरा, लीला आग़ाल और सुनीता मनिहार , प्रदेश समिति संयोजिका छवि भदादा, राष्ट्रीय समिति सदस्य सरिता न्याती और मनोरमा काल्या ने सक्रिय भूमिका निभाई। समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






