मोदी सरकार ने देश में एंटी पेपर लीक कानून लागू किया, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़ - सीपी जोशी
Modi government implemented anti paper leak law in the country, the future of youth will not be played with - CP Joshi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का प्रतापगढ़ में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन
प्रधानमंमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी आदर्श शिक्षा नीति, कांग्रेस ने देश की संस्कृति और शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर अंग्रेजियत फैलाने का काम किया
सीपी जोशी ने सुंदर सिंह भण्डारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आह्नान ’’एक पेड मां के नाम’’ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से जन्मतिथि तक हर शक्ति केन्द्र, हर बूथ पर करें वृक्षारोपण का कार्यक्रम -
चित्तौडगढ़ । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी आज प्रतापगढ़ दौरे पर रहें जहां विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान आयोजित धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते हुए सीपी जोशी ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाली जनता का आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में जनहित और देशहित में अभूतपूर्व काम किए। देश विदेश में बढ़ती उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कई विपक्षी दलों ने एक जुट होकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए भ्रम फैलाया, लेकिन जनता के भरोसे से देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के हित में निर्णय लेते हुए पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा देने के लिए देश में ’’लोक परीक्षा कानून-2024’’ लागू कर दिया है। इसके तहत पेपर लीक करने या आंसर शीट के साथ छेडछाड करने का दोषी पाए जाने वाले को कम से कम तीन साल की सजा मिलेगी व दस लाख रूपये तक के जुर्माने के साथ पांच साल बढ़ाया जा सकता है। अगर पेपर लीक प्रकरण में कोई सरकारी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा तो उसे कम से कम तीन साल व अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है, वहीं एक करोड़ रूपये का जुर्माना देना होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कई दशकों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति आई, जिसे सभी सरकारों और संगठनों से बात कर आदर्श शिक्षा नीति बनाया गया। जबकि कांग्रेस ने हमेशा से भारतीय संस्कृति और शिक्षा को नष्ट कर अंग्रेजियत फैलाने का काम किया है। आरोप लगाने और झूठ बोलने में कांग्रेस माहिर है। इतने वर्षों तक यही खेल करके देश और प्रदेश में राज किया था। अब देश की जनता इनका असली चेहरा जान गई है।
What's Your Reaction?






