निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी को विजयी बनाने के लिए निम्बाहेड़ा नगर में महिला मोर्चा की टीम ने मोर्चा संभालते हुए चुनाव प्रचार आरम्भ किया है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के पक्ष में नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के निर्देशन में महिला मोर्चा की टीम ने गुरुवार को नाकोड़ा नगर से चुनाव प्रचार आरम्भ किया है।
इस दौरान महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा सोनी, लक्ष्मी कोठारी, रेखा वसीटा, माधुरी अग्रवाल, पूर्व पार्षद रतन कुंवर, तरुणा गोखरू, रतन कुंवर, अरुणा राजपूत, रानू बजाज एवं नीतू कौर सहित कार्यकर्ताओं ने नाकोड़ा नगर में घर-घर जाकर कमल के फूल के आगे वाला बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
विधानसभा चुनाव में कार्य योजना को लेकर शक्तिकेन्द्रों की बैठक
निम्बाहेड़ा।विधानसभा चुनाव में 25 नवम्बर को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में विशेष कार्य योजना पर चर्चा को लेकर शक्तिकेन्द्र नम्बर 7 एवं 8 के बूथ शक्ति केंद्र के सभी बूथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक भाजपा चुनाव कार्यालय पर आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने बैठक में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी के पक्ष में मतदान करवाने के लिए कमर कस कर काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान शक्तिकेन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।