चित्तौड़गढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को लेकर चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने तिरंगा झंडा दिखाकर विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा से पूर्व सुभाष चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा समस्त क्रांतिवीरों के बलिदान को अपने जीवन की स्मृति में बनाए रखने का आह्वान करते हुए तिरंगा यात्रा को रवाना किया। सांसद सीपी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट को बुलट मोटरसाइकिल पर बिठाकर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हो गए। साथ में जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बड़ोली, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा,देवी सिंह राणावत, सीपी नामधराणी,हर्षवर्धन सिंह रूद यात्रा के विधानसभा संयोजक गोविंद गुर्जर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, मुकेश गुर्जर, राधेश्याम कुमावत, सभी तिरंगा यात्रा के साथ रवाना हुए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट के साथ तिरंगा यात्रा सुभाष चौक से राणा सांगा बाजार, सेतु मार्ग, कलेक्ट्रेट चौराहा, आचार्य महाश्रमण ब्रिज, नेहरू गार्डन, प्रताप नगर चौराहा, चमत्कारी सांवरिया सेठ मंदिर होते हुए सांवरिया जी के लिए प्रस्थान किया। युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में डीजे की धुन पर भाजपा के युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लहराकर, झूमते, नाचते एवं गाते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह नगर वासियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम जैसे गगनचुंबी नारे लगाए जिससे देशभक्ति का माहौल हो गया। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने अपने-अपने घरो एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लगाने का आव्हान किया। तिरंगा यात्रा में अनिल सिसोदिया, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष देवकिशन जाट, जितेंद्र शर्मा, मंगल अहीर, मंडल अध्यक्ष किशन जाट, मुकेश जाट, अविनाश शर्मा, रविंदर शर्मा, मंडल संयोजक जगदीश सिसोदिया, अजय पाल सेन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला आई टी संयोजक नंदकिशोर लोहार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटुलाल लाल सुथार, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, रणजीत सिंह भाटी, गौरव त्यागी, गोपाल राजोरा, राजमल सुखवाल, ज्योतिष पुरोहित, राजकुमार सुखवाल, गोपाल चौबे, सत्यनारायण कुमावत, जिनेन्द्र कोठारी,
किशन शर्मा, प्रिंस शर्मा,शुभम सुखवाल, नवीन तनेजा, रतन जाट रोलाहेड़ा, लाल सिंह डुडी, सुधा जागेटिया, भारती वैष्णव, तारावती धाकड़, गायत्री जोशी, सुष्मिता गोस्वामी, मंजू पितलिया, जया पंवार, चंदा पाराशर, लोकेश त्रिपाठी,चेतन गौड़, शांतिलाल शर्मा, कमल अग्रवाल, अर्जुन बैरवा, देवकिशन जाट, सूर्य प्रताप सिंह आदि भी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा का फोरलाईन हाईवे पर भी जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। तिरंगा यात्रा के भादसोड़ा चौराहा पंहुचने पर कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया। सांसद सीपी जोशी, जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट विधायक जीनगर, जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली, जिला महामंत्री रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, हर्षवर्धन सिंह आदि ने सांवलियाजी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। सांसद जोशी इसके पश्चात सलुंबर विधायक अमृतलाल मीणा को श्रद्धांजलि देने रवाना हो गए।