निम्बाहेड़ा विधानसभा से एक बार फिर कृपलानी

Kripalani once again from Nimbahera Assembly

Oct 21, 2023 - 23:51
 0  79
निम्बाहेड़ा विधानसभा से एक बार फिर कृपलानी
समर्थकों में उत्साह, आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

कृपलानी ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार, कहा राज्य में बनेगी डबल इंजन की सरकार
निम्बाहेड़ा। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने शनिवार को दोपहर 83 नामों की घोषणा कर दी। इसमें भाजपा आलाकमान ने चित्तौडग़ढ़ जिले की निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नाम घोषित होने के पश्चात कृपलानी बांसवाड़ा जिले में स्थित माता श्री त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन के लिए गए।
निम्बाहेड़ा विधानसभा से कृपलानी के नाम की आधिकारिक घोषणा होने के साथ ही कृपलानी के समर्थकों एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर एक दूसरे को बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर सभी का मूहं मिठा करवाया।
इधर, विधानसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व मंत्री कृपलानी ने भाजपा शिर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट जितने के साथ ही राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ता एकजूटता के साथ चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत से विजयी दिलाकर डबल इंजन की सरकार बनाएगें ताकि राज्य में विकास की गंगा बहाई जा सके।
कृपलानी पहुंचे त्रिपुरा सुन्दरी, जिला आर्शीवाद
निम्बाहेड़ा विधानसभा से नाम घोषित होने के पश्चात पूर्व मंत्री कृपलानी बांसवाड़ा स्थित माता श्री त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन के लिए पहुंचे, यहां कृपलानी ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद लिया तथा राज्य में भाजपा सरकार के विजयी होने के कामना की।
इस दौरान कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, नगर मण्डल उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, पूर्व जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना ने भी मां त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन कर विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजयी होने की कामना की।

यहां शारदीय नवरात्रि में श्री त्रिपुरा सुंदरी आचार्य पुरोहित श्री निकुंजमोहन जी पंड्या द्वारा नित्य ललितासहस्त्र नाम से श्री यंत्र पर कुमकुम अर्चन अयुत (दस हज़ार) नामावली से श्री आराधना की गयी।
कार्यकताओं में उत्साह, नगर में की आतिशबाजी
निम्बाहेड़ा विधानसभा से भाजपा की ओर से दोपहर 2 बजे जारी सूची में पूर्व मंत्री कृपलानी का नाम आने के साथ ही स्थानीय भाजपा कार्यालय पर उनके समर्थकों के पहुंचने का क्रम आरम्भ हो गया। यहां सैंकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर के सुभाष चौक सब्जी मण्डी चौराहा, कैंची चौराहा, श्री परशुराम सर्कल, शेखावत सर्कल, स्वामी विवेकानन्द सर्कल, कल्याण चौक एवं अहिंसा सर्कल पर ढ़ोल के साथ भव्य आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान कृपलानी के समर्थकों ने भारत माता, नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा जिन्दाबाद के साथ ही जो जनता की करे भलाई श्रीचंद भाई श्रीचंद भाई के नारे लगाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.