समता नगर शिकारवाडी में गणेश महोत्सव का आगाज

Ganesh Mahotsav begins in Samta Nagar Shikarwadi

Sep 7, 2024 - 19:35
 0  48
समता नगर शिकारवाडी में गणेश महोत्सव का आगाज

समतानगर शिकारवाड़ी में गणेशोत्सव 2024 का आगाज

बारिश के बावजूद महिला मंडल द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ स्थापित किया गणपति जी को

चितौड़गढ़ उप नगर सेंथि में समतानगर शिकारवाड़ी महोत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव 2024 का शुभारंभ कलशयात्रा व ध्वज यात्रा के साथ किया। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे स्थापित हुए गणपति जी की शोभायात्रा नटखट बालाजी मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। सक्रिय मानसून के बारिश के बावजूद भी उत्साहित महिला मंडल की सदस्य 121 कलश लेकर चल रही थी वही पुरुष वर्ग बग्गी में विराजमान गणपति जी के साथ भगवा ध्वज लहराते हुए भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। आयोजको के अनुसार विगत 3 वर्षो से स्थापित हो रहे गणपति जी इस वर्ष चौथी बार विराजमान हो रहे है। यहां गणपति जी की मूर्ति मेवाड़ी साफे वाली होकर राजा की तरह सिंहासन पर आराम मुद्रा में बिठाने का अनूठा पैटर्न है।अब लगातार 10 दिन तक डांडिया के बाद अनंत चतुर्दशी को विसर्जन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Avinash chaturvedi

+919414112300
I'm Avinash, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.