घर घर तिरंगा फहराएगी भाजपा राणावत संयोजक सीपी संयोजक मनोनीत
BJP will hoist tricolor in every house, Ranaut convenor nominated as CP co-convenor

भाजपा चलायेगी तिरंगा अभियान
हर घर तिरंगा फहरे और देशभक्ति का जज्बा पैदा हो, यही हमारा उद्देश्य है- मिठ्ठू लाल जाट
घर घर लगायेंगे तिरंगा भाजपा चलायेगी अभियान
चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा अभियान को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक को भाजपा के नव मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर, उदयपुर संभाग सह प्रभारी मिथलेश गौतम, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने संबोधित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि अभियान को लेकर वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विस्तार से अभियान की रूपरेखा एवं रचना की जानकारी देते हुए इस अभियान को भव्य रूप देने का आव्हान किया। अभियान को लेकर हुई वर्चुअल बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, जिला मंत्री सीपी नामधराणी सम्मिलित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने कहा कि
चित्तौड़गढ़ जिले में अभियान को लेकर जिला भाजपा जोर शोर से तैयारी कर रही है। पी एम मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान पुरे देश में चलेगा। हमारा उद्देश्य है कि हर घर तिरंगा फहरे और देशभक्ति का जज्बा पैदा हो।अभियान मे भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह अभियान 11 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। बुथ स्तर तक अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर तिरंगा फहराने के लिए अभियान चलायेंगे। भाजपा द्वारा प्रदेश में पिछले साल भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के नेतृत्व में'हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। अभियान को लेकर जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत को अभियान का जिला संयोजक एवं जिला मंत्री सीपी नामधराणी को सह संयोजक मनोनीत किया जो इस अभियान को गति देंगे। अभियान को लेकर मंडल संयोजक की घोषणा भी शीघ्र की जायेगी
What's Your Reaction?






