भाजपा अब सख्ती के मूड में, चंदेरिया एवं बस्सी मंडल अध्यक्ष बदले
चित्तौडगढ भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का टिकट काटने के बाद चित्तौडगढ विधानसभा में उपजे विवाद एवं भाजपा में बगावत को रोकने के लिए जिला भाजपा सख्ती के मूड में है, गत दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई थी

चित्तौडगढ भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का टिकट काटने के बाद चित्तौडगढ विधानसभा में उपजे विवाद एवं भाजपा में बगावत को रोकने के लिए जिला भाजपा सख्ती के मूड में है, गत दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई थी जिसमें चंदेरिया से रोहिताश्व जाट को चंदेरिया एवं भंवर सिंह खरडीबावडी पर भरोसा जताते हए बस्सी के मंडल अध्यक्ष पद पर फिर से नियुक्त किया था, इसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर उपजे विवाद के बाद भंवर सिंह एवं रोहिताश्व जाट दोनों ही खुलकर विधायक चन्द्रभान सिंह के साथ आ गए, इसके चलते भाजपा जिलाध्यक्ष मीठू लाल जाट ने आज बस्सी में मंडल अध्यक्ष पद पर गोपाल चैबे एवं चंदेरिया मंडल अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह राजोरा का नियुक्त किया है, राजनैतिक जानकारों का मानना है कि यह दोनों मंडल अध्यक्ष बदलकर पार्टी ने अप्रत्यश रूप से उन कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया जो इस समय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के खेमे में है और उनके समर्थन में पार्टी से बगावत के स्वर तेज कर रहे है, ऐसे में लगता है कि आने वाले दिनों में पार्टी के कुछ और पदाधिकारियों के खिलाफ पार्टी अनुशासनात्मक कार्यवाही को अमल में ला सकती है,
What's Your Reaction?






