अहीर को मिली पूर्वी मण्डल भाजयुमो की कमान
निम्बाहेड़ा. भारतीय जनता युवा मोर्चा निम्बाहेड़ा के पूर्वी ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष पद पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेष अहीर को मनोनित किया गया है। सोमवार को अहीर ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व नगरीय आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भेंट कर आर्शीवाद लिया। वहीं पूर्व मंत्री कृपलानी ने अहीर का उपरना ओढ़ाकर अभिनन्दन कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

पूर्व मंत्री कृपलानी ने किया उपारना ओढ़ाकर स्वागत
निम्बाहेड़ा. भारतीय जनता युवा मोर्चा निम्बाहेड़ा के पूर्वी ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष पद पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेष अहीर को मनोनित किया गया है। सोमवार को अहीर ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व नगरीय आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भेंट की । वहीं पूर्व मंत्री कृपलानी ने अहीर का उपरना ओढ़ाकर अभिनन्दन कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मंत्री कृपलानी, युमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेंची, भाजपा जिला अध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट, पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट की सहमति पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी द्वारा निम्बाहेड़ा पूर्वी ग्रामीण मण्डल के भाजयुमो अध्यक्ष पद पर शैलेष अहीर को मनोनित करने पर मण्डल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा आलाकमान के प्रति आभार प्रकट किया है।
सोमवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नेता वीरेश चपलोत, गजेन्द्र नवलखा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेन्द्र जाखड़, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, मण्डल महामंत्री नवल किशोर गुवार, नरेन्द्र प्रजापत, चिराग मंत्री, विकास जाट, संस्कार जैन, लखन गायरी, ऋतिक जटिया, विकास साहू, ललित साहू, विजय पंचौली, कुशाल, यश टांक, सुजल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






